Saturday, September 30, 2023
Home उत्तराखंड 3 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम...

3 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की शुभ मुहूर्त निकालने के बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय भी निर्धारित हो गया है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 3 मई को दोपहर 12:15 बजे विधिवत पूजा अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही देश विदेश के श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। यमुना जयंती के अवसर पर गुरुवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों द्वारा विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का मुहूर्त निकाला गया। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि आगामी 3 मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 12:15 बजे अपरान्ह अभिजीत मुहूर्त अमृत योग पर यमुनोत्री धाम में मां यमुना के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

इसी दिन 8.30 बजे प्रातः मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास खुसीमठ से पारंपरिक बाध्य यंत्रों की थाप पर शनिदेव की डोली की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। जहां विधिवत हवन पूजा अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। वहीं गुरुवार को यमुना जयंती के अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में यमुना जयंती महोत्सव को बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल, गजेंद्र उनियाल, बागेश्वर उनियाल, कृतेश्वर उनियाल, सच्चिदानंद उनियाल, पवन उनियाल, प्रकाश उनियाल, सोबन राणा, अनिल चौहान आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

स्वास्थ्य सचिव ने पौड़ी के कई अस्पतालों की खामियों पर लगाई फटकार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण, पाबौ- पैठाणी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरपालीसैण का किया निरीक्षण पौड़ी। स्वास्थ्य सुविधाओं और डेंगू महाअभियान की जमीनी हकीकत जानने स्वास्थ्य सचिव...

यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार- सीएम धामी

मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल बनाया जायेगा- सीएम ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ बैठक में उत्तराखण्ड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की...

उत्तराखंड वन विभाग को जंगलों की सुरक्षा के लिए मिले 100 नए वनकर्मी

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग को शुक्रवार को 100 नए वनकर्मी मिल गए, जो कि जंगलों की सुरक्षा में जुटेंगे। इसमें 77 सिपाही और 23 दारोगा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

स्वास्थ्य सचिव ने पौड़ी के कई अस्पतालों की खामियों पर लगाई फटकार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण, पाबौ- पैठाणी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरपालीसैण का किया निरीक्षण पौड़ी। स्वास्थ्य सुविधाओं और डेंगू महाअभियान की जमीनी हकीकत जानने स्वास्थ्य सचिव...

यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार- सीएम धामी

मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल बनाया जायेगा- सीएम ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ बैठक में उत्तराखण्ड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की...

भारत से मोबाइल फोन निर्यात 45,000 करोड़ रुपये के पार, ये कंपनी सबसे आगे

नई दिल्ली। मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देते हुए, भारत ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त की अवधि के बीच 5.5 बिलियन डॉलर (45,000...

उत्तराखंड वन विभाग को जंगलों की सुरक्षा के लिए मिले 100 नए वनकर्मी

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग को शुक्रवार को 100 नए वनकर्मी मिल गए, जो कि जंगलों की सुरक्षा में जुटेंगे। इसमें 77 सिपाही और 23 दारोगा...

टमाटर से बनाएं ये 5 फेस मास्क, त्वचा संबंधित कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

टमाटर विटामिन ए, के और सी, आयरन, मैग्नीशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस कारण टमाटर से बने...

पेपर लीक प्रकरण के बाद फिर से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कराएगा समूह-ग की 23 भर्तियां

देहरादून। पेपर लीक प्रकरण के दौरान हाथ से छीनी गई समूह-ग की 23 भर्तियों को अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ही कराएगा। ये भर्तियां...

एशियाई खेल- भारतीय निशानेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, भारत के खाते में जोड़े चार पदक

नई दिल्ली। एशियाई खेलों का छठे दिन शुक्रवार (29 सितंबर) को भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने मिलकर चार पदक...

आज से शुरु हुआ श्राद्ध पक्ष, यहां पढ़े कब, कैसे और किस तिथि को करें अपने पूर्वजों का श्राद्ध

देहरादून। पूर्वजों के प्रति सम्मान व श्रद्धा का प्रतीक श्राद्ध पक्ष आज से शुरू हो रहा है। पूर्णिमा व प्रतिपदा श्राद्ध आज ही होंगे। इसके...

सलमान खान की टाइगर 3 का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देख उड़ जाएंगे होश सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं...

दो युवकों के शव मिलने के बाद मणिपुर में फिर भड़की हिंसा

डीसी ऑफिस में की तोडफ़ोड़, गाडियां भी फूंकी इंफाल। जुलाई में लापता हुए दो युवकों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद...