Monday, November 23, 2026
उत्तराखंड

आग से झुलसे स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर की इलाज के दौरान हुई मौत

धारचूला। आग से झुलसे स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर की दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बीती छह मई को बैंक के ही सिक्योरिटी गार्ड ने में छुट्टी नहीं मिलने पर दफ्तर में उन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। मूल रूप से मुंगेर (बिहार) के निक निवासी 57 वर्षीय मोहम्मद ओवेश पुत्र ने दो शौकत अली धारचूला में एसबीआई बाड़ी के शाखा प्रबंधक थे। बीती छह मई को भगवानपुर, देहरादून निवासी सार सिक्योरिटी गार्ड दीपक छेत्री ने मोहम्मद ओवेश को बैंक के अंदर ही पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। 40 फीसदी तक झुलसे शाखा प्रबंधक ओवेश को प्राथमिक उपचार के हल्द्वानी रेफर किया गया था। बाद में परिजन इलाज के लिए दिल्ली ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला कुंवर सिंह रावत ने बताया कि दिल्ली में इलाज के दौरान स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के प्रबंधक की मौत होने की सूचना मिली है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *