Saturday, September 30, 2023
Home क्राइम बिस्तर पर महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी...

बिस्तर पर महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। खजूरी खास थाना क्षेत्र के गली नंबर 17बी, मकान नं. 201 में बिस्तर पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान द्रौपदी (35) पत्नी सुनील के रूप में हुई। जिस कमरे में महिला की लाश मिली है, उसमें चारों तरफ खून के धब्बे हैं। द्रौपदी की यह दूसरी शादी थी। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतका की बेटी ने बताया कि उसका सौतेला पिता सुनील शनिवार से अपने कमरे का दरवाजा बंद कर गायब है। स्थानीय पूछताछ से पता चला कि सुनील और द्रौपदी लगभग हर दिन एक-दूसरे से लड़ते थे। उन्हें आखिरी बार उनकी बेटी ने शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे जीवित देखा था। मकान मालिक की मौजूदगी में बंद कमरे को खोला गया तो शव निकला।

मृतका के माथे पर चोट थी और गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। द्रौपदी की पहली शादी ज्योतिष यादव से हुई थी। उनके 4 बच्चे थे। एक लड़की द्रौपदी के साथ रहती है। बाकी 3 बच्चे बिहार के मधेपुरा में ज्योतिष यादव के साथ रहते हैं। वह पिछले सात साल से अपने दूसरे पति सुनील के साथ रह रही थी। सुनील द्वारा उनकी कोई संतान नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक, हाल ही में उसके दूसरे पति सुनील को शक हुआ कि उसके किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध हैं। इस मुद्दे पर दंपती में अक्सर बहस होती थी। फिलहाल पुलिस मामले जांच में जुटी है। सुनील का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जो मुख्य संदिग्ध है। सुनील राजमिस्त्री का काम करता था और फरार है।

RELATED ARTICLES

दरिंदगी का शिकार बच्ची बिना कपड़ों के ढाई घंटे घूमती रही सड़कों पर, रुला देने वाला हादसा

उज्जैन। यहां एक बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर...

गुरुग्राम में फोन पर पोर्न वीडियो देख बना हैवान ‘मामा’, 6 साल की बच्ची से की दरिंदगी

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले...

हाईवे पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी, दरिंदगी बताकर रो पड़ी पीड़िता

कुशीनगर।  पडरौना में हाईवे पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी सोमवार को थाने में दरिंदों की दरिंदगी बताकर रो पड़ी और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

स्वास्थ्य सचिव ने पौड़ी के कई अस्पतालों की खामियों पर लगाई फटकार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थलीसैंण, पाबौ- पैठाणी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिरपालीसैण का किया निरीक्षण पौड़ी। स्वास्थ्य सुविधाओं और डेंगू महाअभियान की जमीनी हकीकत जानने स्वास्थ्य सचिव...

यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार- सीएम धामी

मुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल बनाया जायेगा- सीएम ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ बैठक में उत्तराखण्ड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की...

भारत से मोबाइल फोन निर्यात 45,000 करोड़ रुपये के पार, ये कंपनी सबसे आगे

नई दिल्ली। मेक इन इंडिया’ पहल को बढ़ावा देते हुए, भारत ने चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त की अवधि के बीच 5.5 बिलियन डॉलर (45,000...

उत्तराखंड वन विभाग को जंगलों की सुरक्षा के लिए मिले 100 नए वनकर्मी

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग को शुक्रवार को 100 नए वनकर्मी मिल गए, जो कि जंगलों की सुरक्षा में जुटेंगे। इसमें 77 सिपाही और 23 दारोगा...

टमाटर से बनाएं ये 5 फेस मास्क, त्वचा संबंधित कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

टमाटर विटामिन ए, के और सी, आयरन, मैग्नीशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस कारण टमाटर से बने...

पेपर लीक प्रकरण के बाद फिर से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कराएगा समूह-ग की 23 भर्तियां

देहरादून। पेपर लीक प्रकरण के दौरान हाथ से छीनी गई समूह-ग की 23 भर्तियों को अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ही कराएगा। ये भर्तियां...

एशियाई खेल- भारतीय निशानेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, भारत के खाते में जोड़े चार पदक

नई दिल्ली। एशियाई खेलों का छठे दिन शुक्रवार (29 सितंबर) को भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने मिलकर चार पदक...

आज से शुरु हुआ श्राद्ध पक्ष, यहां पढ़े कब, कैसे और किस तिथि को करें अपने पूर्वजों का श्राद्ध

देहरादून। पूर्वजों के प्रति सम्मान व श्रद्धा का प्रतीक श्राद्ध पक्ष आज से शुरू हो रहा है। पूर्णिमा व प्रतिपदा श्राद्ध आज ही होंगे। इसके...

सलमान खान की टाइगर 3 का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देख उड़ जाएंगे होश सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं...

दो युवकों के शव मिलने के बाद मणिपुर में फिर भड़की हिंसा

डीसी ऑफिस में की तोडफ़ोड़, गाडियां भी फूंकी इंफाल। जुलाई में लापता हुए दो युवकों के शवों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद...