जयंती पर किया उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी को याद – The Viral Post
उत्तराखंड

जयंती पर किया उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी को याद

ऋषिकेश। ऋषिनगरी में उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने स्व. बडोनी के तपस्या व त्याग की कहानियों से लोगों को अवगत कराया। शुक्रवार को बैराजमार्ग स्थित कैंप कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने के लिए आंदोलन की शुरुआत करने वाले इंद्रमणि बडोनी को ने राज्य के लिए बहुत कुछ किया। मौके पर राज्य आंदोलनकारी कमला नेगी, डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, सीमा रानी, अमर खत्री, सतेंद्र धामंदा, शिव कुमार गौतम, अरुण बडोनी, सुमित पंवार, रविंद्र कश्यप, स्वरूप सिंह पुंडीर, राजेंद्र पांडे, भगवान सिंह महर, रीना शर्मा, कविता शाह, कमल कुमार आदि मौजूद रहे।

बडोनी के त्याग और तपस्या ने बनाया उन्हें महान: अनिता
शुक्रवार को इंद्रमणि बडोनी चौक पर मेयर अनिता ममगाईं ने स्व. बडोनी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि बडोनी को उनकी महान तपस्या और त्याग ने बढ़ा बनाया है। 72 वर्ष की उम्र में 1994 में राज्य निर्माण की निर्णायक लड़ाई लड़ी और आज उत्तराखंड उनकी ही देन है। मौके पर पार्षद अनीता रैना, विजय बडोनी, विजेंद्र मोघा, राजेश गौतम, पंकज शर्मा, विनोद शर्मा, राजपाल ठाकुर, हैप्पी सेमवाल, रूपेश गुप्ता, कमला गुनसोला, मंजीत राठौर, शरद तायल आदि उपस्थित रहे।

बडोनी के सपनों को साकार करना हर उत्तराखंडी का फर्ज: खरोला
नगर निगम सभागार में राज्य आंदोलनकारियों ने स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि स्व. इंद्रमणि बडोनी ने पूरे प्रदेश में उत्तराखंड राज्य निर्माण की अलख जगाने का काम किया। बडोनी के सपनों को साकार करना हर उत्तराखंडी का फर्ज है। मौके पर वेद प्रकाश शर्मा, बलवीर सिंह नेगी, विक्रम भंडारी, गंभीर सिंह, पुस्पा रावत, उर्मिला डबराल, कमला गैरोला, जशोदा देवी, लक्ष्मी कांडपाल, रौशनी देवी, चन्द्रा देवी उनियाल, भगवानी देवी ,वीरेंद्र प्रसाद भट्ट, वीणा देवी, लक्ष्मी पुंडीर, आदि उपस्थित रहे।

स्व. बडोनी की जयंती पर बच्चों ने उन्हें याद किया:  राजकीय आदर्श विद्यालय गंगा भोगपुर में स्व. इंद्रमणी बडोनी की जयंती पर उन्हें याद किया गया। विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. अतुल बमराडा ने बच्चों को इंद्रमणी बडोनी के त्याग एवम उनके द्वारा उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए किए गए प्रयासों से अवगत करवाया। मौके पर विज्ञान शिक्षिका धनेश्वरी रतूड़ी, सोनाक्षी, इशिता, नव्य बेलवाल, नैंसी आदि उपस्थित रहे।कांग्रेस ने बडोनी को दी श्रद्धांजलि:   शुक्रवार को नगर कांग्रेस मुनिकीरेती ने ढालवाला में कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने बडोनी को श्रद्धांजलि दी। मौके पर महावीर खरोला, दिनेश सकलानी, विनोद सकलानी, दिनेश व्यास, विनोद विजल्वाण, रोहित चौहान, अमित बलूनी, दीपक खत्री, बलवंत चौहान, गुरु प्रसाद रणाकोटि, शिवम् भट्ट, अनिल रावत, सुजीत कुड़ियाल, शूरवीर सिंह कैंतुरा, पदमा सेमवाल, प्रमिला विजल्वाण, नीलम विजल्वाण, रघुवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *