Monday, September 25, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय बढऩे लगे कोरोना केस...2 साल बाद फिर लगा लॉकडाउन, टेस्टिंग पर जोर

बढऩे लगे कोरोना केस…2 साल बाद फिर लगा लॉकडाउन, टेस्टिंग पर जोर

शंघाई। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां लॉकडाउन लगा दिया गया है। शंघाई की करीब 1 करोड़ जनता दो साल बाद इस समय बेहद सख्त लॉकडाउन के दौर से गुजर रही है। चीन में कोरोना को रोकने के लिए यह सख्त लॉकडाउन ऐसे समय पर लगाया गया है जब दुनिया अब इस महामारी के साथ जीना सीख चुकी है। इसके साथ ही व्यापक टेस्टिंग शुरू की गई है। चीन के इस ऐलान से दुनियाभर में खलबली मच गई। तेल के दामों में तेजी से गिरावट आई है। व्यापारियों को डर है कि इस लॉकडाउन से डिमांड में कमी आ सकती है।  चीन के सख्त लॉकडाउन की नीति से दुनिया की अर्थव्यवस्था और वित्तीय बाजार संकट में जा रहे हैं। वह भी तब भी रूस और यूक्रेन में युद्ध चल रहा है और दुनिया में महंगाई आसमान छू रही है।

शंघाई की कुल आबादी 2.50 करोड़ है। यहां मार्च की शुरुआत से केस बढऩे लगे थे और अब यह ओमीक्रोन वेरिएंट का हॉटस्पॉट बन चुका है। रविवार को शंघाई में रिकॉर्ड 3,450 नए मामले सामने आए हैं। यह देश के कुल केस का करीब 70प्रतिशत है। इनमें से 50प्रतिशत मामलों में संक्रमण के लक्षण साफ नजर आ रहे हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को 4,500 से ज्यादा नए घरेलू मामलों की जानकारी दी। यह एक दिन पहले के मुकाबले 1,000 कम है। चीन के वुहान शहर में पहला केस 2019 के अंत में आया था। अगर संक्रमण के पहले हफ्ते को छोड़ दें तो चीन में अब केस ज्यादा तेजी से बढ़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

अनाज पर बढ़ा विवाद: अब यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बंद करेगा पोलैंड

वारसॉ। पोलैंड ने घोषणा की है कि वह अब यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति नहीं करेगा, क्योंकि अनाज पर विवाद बढ़ गया है। पोलैंड के...

भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं

रबात। उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में आए भूकंप को लेकर भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह भारतीय समुदाय के संपर्क में है। देश में...

खालिस्तानी समर्थकों की कायराना हरकत- कनाडा में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़

दीवार पर लिखा- पंजाब इज नॉट इंडिया ब्रिटिश कोलंबिया। विदेश में खालिस्तानी समर्थक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे और आए दिन हिन्दुुओं के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया बूथ नं. 91 में “मन की बात” में किया प्रतिभाग नैनीताल। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई,...

1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके आनंद महिंद्रा ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’

एक्स पर कहा, दुनिया में हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में सर्वाधिक अवसर भारत में उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल देहरादून। उत्तराखंड...

मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं शुरू- सरकार की चेतावनी, लूटे गए हथियार 15 दिनों में लौटाएं

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा आज से इंटरनेट सेवाएं जनता के लिए शुरू कर दी जाएंगी। मणिपुर सरकार...

एक महीने के लिए आलू खाना बंद कर दें, इसके बाद शरीर पर होगा कुछ ऐसा असर…

आलू…हमारी डाइट का अहम हिस्सा है. यह इंडियन किचन में इस्तेमाल में आने वाला सबसे महत्वपूर्ण सब्जी है. आलू के साथ सबसे अच्छी बात...

दुष्कर्म के आरोपी को भगाने की कोशिश में महिला एएसआई के साथ की मारपीट

हरियाणा। करनाल के निसिंग थाने में तैनात महिला एएसआई के साथ एक व्यक्ति समेत पांच महिलाओं ने मिलकर मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। आरोपियों...

प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावना, दो जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में अलर्ट जारी

देहरादून। देश के पर्वतीय जिलों में शनिवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। हालांकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने से उमस से राहत मिली। रविवार...

संजय दत्त और टाइगर की नई फिल्म का ऐलान, मास्टर ब्लास्टर में लगाएंगे एक्शन के साथ कॉमेडी का तडका

सुखी और द ग्रेट इंडियन फैमिली ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। आने वाले दिनों में कई शानदर बॉलीवुड फिल्में दर्शकों के बीच आने...

आयुष्मान कार्ड बनाने में नहीं होगी कोई दिक्कत- डॉ. धन सिंह रावत

स्वास्थ्य मंत्री ने नई दिल्ली में एनएचए अधिकारियों के साथ की बैठक 26 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक प्रत्येक जनपद में चलेगा व्यापक अभियान देहरादून। सूबे में...

सीएम धामी 25 सितंबर से 28 सितंबर तक ब्रिटेन के दौरे पर रहेंगे

दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए इन्वेस्टर को करेंगे आमंत्रित देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का एक डेलिगेशन...

विपक्षी गठबंधन का तालमेल बिगड़ा है

अजीत द्विवेदी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में अभी तक सब कुछ तय योजना के तहत होता दिख रहा था। एकदम परफेक्ट को ऑर्डिनेशन था और अगर...