Monday, December 11, 2023
Home ब्लॉग जलवायु परिवर्तन से यह भी

जलवायु परिवर्तन से यह भी

डेढ़ डिग्री तक की वृद्धि से आठ प्रतिशत पौधे अपनी आधी से ज्यादा किस्में खो देंगे। अगर तापमान में दो डिग्री तक का इजाफा हुआ, तो यह आंकड़ा 16 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। कई जीवों और पौधों के लिए बढ़ते तापमान के मुताबिक ढलना अभी से ही मुश्किल हो रहा है।

जलवायु परिवर्तन का किन किन मोर्चों पर असर हो रहा है, इस बारे में अभी दुनिया में पूरी चेतना नहीं है। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि इन खतरनाक परिणामों पर चर्चा भी मामूली होती है। ऐसी बातों को मीडिया में हाशिये पर जगह मिलती है। जबकि हर ऐसी समस्या जलवायु परिवर्तन के व्यापक खतरों से जुड़ी है। हाल में ‘वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर’ (डब्लूडब्लूएफ) ने एक नए पहलू की तरफ ध्यान खींचा है। डब्लूडब्लूएफ ने संयुक्त राष्ट्र के ‘इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाइमेट चेंज’ (आईपीसीसी) की एक रिपोर्ट के आधार पर ये बात सामने रखी है। आईपीसी ने बताया है कि ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण तापमान में डेढ़ से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि का क्या असर होगा। ताजा जानकारी के मुताबिक डेढ़ डिग्री तक की वृद्धि से आठ प्रतिशत पौधे अपनी आधी से ज्यादा किस्में खो देंगे। अगर तापमान में दो डिग्री तक का इजाफा हुआ, तो यह आंकड़ा 16 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। कशेरुकियों में यह आंकड़ा चार से आठ प्रतिशत तक रहने की आशंका है। कई जीवों और पौधों के लिए बढ़ते तापमान के मुताबिक ढलना अभी से ही मुश्किल हो रहा है, जबकि अभी दुनिया के और गर्म होने की आशंका है।

डब्लूडब्लूएफ ने कहा है कि ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण पूरी दुनिया में जीवों और पौधों पर असर पड़ा है। अपनी एक रिपोर्ट ‘फीलिंग द हीट’ में संगठन ने बताया कि मौसम की अतिरेकता से जुड़ी घटनाएं, मसलन- गरम हवा के थपेड़े, सूखा और बाढ़ के कारण जानवरों और पौधों की दुनिया बहुत प्रभावित हो रही है। बढ़ते तापमान के मुताबिक ढलना अभी से ही उनके लिए बहुत मुश्किल साबित हो रहा है। जलवायु परिवर्तन के कारण पैदा होने वाला संकट सुदूर भविष्य से जुड़ी कोई अवधारणा नहीं है। यह हमारे वर्तमान में पहुंच चुका है। हमारे दरवाजे पर खड़ा है। जैसे-जैसे जलवायु गर्म होता जाएगा, हम पर पडऩे वाला दबाव भी बढ़ता जाएगा। डब्लूडब्लूएफ की ताजा रिपोर्ट में जीवों और पौधों की 13 चुनी हुई प्रजातियों पर जलवायु संकट के असर का ब्योरा है। इन प्रजातियों में यूरोप की कुछ मूल प्रजातियां भी शामिल हैं। मसलन- कोयल, बंबल बी, और बीच लाइलाक। ये सभी संरक्षित प्रजातियों में आते हैं। तेजी से गरम हो रही धरती और ध्रुवों के बढ़ते तापमान के कारण समुद्र के जलस्तर में हो रही वृद्धि से इन जीवों के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो चुका है।

RELATED ARTICLES

क्यों बेलगाम हैं अपराध?

यह सिर्फ अवधारणा नियंत्रण की भाजपा की ताकत है, जिस कारण उलटी हकीकत के बावजूद इस पार्टी की सरकारें बेहतर कानून-व्यवस्था के दावे को...

ब्रिटेन- कुऑ और खाई

श्रुति व्यास उनके अपने देश में कल का कोई ठिकाना न था। इसलिए वे एक बेगाने देश में गए। लेकिन वहां भी उनका कोई ठिकाना...

ईवीएम का विवादित मसला

अगर ईवीएम अविश्वसनीय हैं, तो फिर कांग्रेस या संपूर्ण विपक्ष को इस मुद्दे को एक संगठित ढंग से उठाना चाहिए। साथ ही इन दलों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

इन्वेस्टर्स समिट के एक्ज़ीबिशन एरिया में बड़ी संख्या में पहुँचे स्कूली छात्र और आम जनता

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार को भी खुला रहेगा उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” के आयोजन स्थल पर “एग्जीबिशन एरिया” देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

सर्दियों में भुट्टा खाना क्यों है फायदेमंद, जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक रिजन

भुट्टा, मकई, कॉर्न से पूरी दुनिया में जाना जाने वाला मक्का एक ऐसा अनाज है जो बहुत ज्यादा सेहतमंद होता है. इसमें विटामिन, फाइबर,...

मुख्यमंत्री ने किया विकास पुस्तिका सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड का विमोचन

राज्य स्थापना के इस कालखण्ड में स्थापित हुये विकास के नये प्रतिमान उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारी प्रतिबद्धता -मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

श्रमिकों के साथ भोजन कर इस महत्वपूर्ण आयोजन में उनके योगदान को सराहा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एफ.आर.आई. में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका विमोचन के पश्चात पिछले एक सप्ताह...

क्यों बेलगाम हैं अपराध?

यह सिर्फ अवधारणा नियंत्रण की भाजपा की ताकत है, जिस कारण उलटी हकीकत के बावजूद इस पार्टी की सरकारें बेहतर कानून-व्यवस्था के दावे को...

व्हाटसएप यूजर्स के लिए एक और अपडेट, कंपनी ने रोल आउट किया ये नया फीचर

सैन फ्रांसिस्को। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने गायब होने वाले वॉयस मैसेज पेश किए हैं, जो यूजर्स को एक वॉयस मैसेज भेजने की अनुमति...

यूनिवर्सिटी के छात्रावास में लगी भीषण आग, 14 विद्यार्थी जिंदा जले, 18 की हालत गंभीर

बगदाद। इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र में एरबिल प्रांत के सोरन शहर में यूनिवर्सिटी के छात्रावास में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 14...

प्राविधिक सेवा के कार्मिकों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिया जाय- संघ

परिवहन विभाग प्राविधिक सेवा संघ द्विवार्षिक अधिवेशन में नयी कार्यकारिणी का गठन ARTO के पद पर पदोन्नति हेतु निर्धारित कोटे की विसंगति को दूर करने...

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज

नई दिल्ली। भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से हो रही है। इसके बाद वनडे सीरीज होगी और टेस्ट सीरीज के साथ...

छह वर्षीय बेटे की चुन्नी से गला घोंटकर की हत्या, पॉलीथिन के बैग में मिला शव

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक के छह वर्षीय बेटे की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। बच्चे...