Saturday, December 2, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय चीन के शंघाई में लॉकडाउन के दौर में हुई पहली मौत

चीन के शंघाई में लॉकडाउन के दौर में हुई पहली मौत

शंघाई। शंघाई में सख्त लॉकडाउन के बीच बढ़ते संक्रमण के दौर में पहली मौत दर्ज हुई है। कोविड की चपेट में आने के बाद तीन बुजुर्गों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है।चीन का कहना है कि पिछले महीने शंघाई में लागू किए गए कोविड लॉकडाउन के दौरान तीन लोगों की मौत हुई है। हालांकि यहां हर दिन हजारों लोग कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित हो रहे हैं। अधिकारियों ने बताया है कि इन तीनों लोंगों की उम्र 89 से 91 साल के बीच थी। और तीनों पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं झेल रहे थे। इससे पहले चीन में कोविड-19 की वजह से आखिरी मौत 19 मार्च को उत्तर-पूर्वी जिलिन प्रांत में दर्ज की गई थी। वो तकरीबन एक साल से ज्यादा के वक्त में पहली मौत थी। चीन जीरो कोविड नीति के तहत सख्त तालाबंदी पर जोर देता आया है। हर दिन बड़ी संख्या में लोगों के टेस्ट और लंबे समय के लिए लोगों को क्वारंटीन करके चीन ने अपने देश में बीमारी को बड़े पैमाने पर फैलने से रोका था। ये तब की बात है जब पूरी दुनिया कोरोना से कराह रही थी।

यह भी पढ़ें: चीन सरकार को परेशान करता शंघाई का कोविड हालांकि कुछ लोग देश में टीकाकरण के दावे पर अब उंगली उठा रहे हैं, खासतौर से देश में बुजुर्गों की बड़ी आबादी के बीच। अगर तुलना करके देखें तो हांगकांग में कोविड 19 के जनवरी में सिर उठाने के बाद अब तक 9 हजार लोगों की मौत दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर डाली जा रही अपुष्ट खबरों में बहुत सी ऐसी मौतों का दावा किया जा रहा है, जो आधिकारिक रूप से दर्ज नहीं है।

जिन तीन लोगों की मौत दर्ज हुई उनके बारे में आधिकारिक बयान में कहा गया है, अस्पताल जाने के बाद मामला गंभीर हुआ और उनकी हालत बिगड़ती चली गई शहर के स्वास्थ्य आयुक्त ने रविवार को बताया कि 60 साल से ऊपर की उम्र वाले 62 फीसदी लोगों को टीके की दो खुराक दी गई है और 38 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिन्हें तीन खुराक मिली हैं। चीन के पूर्वी हिस्से में मौजूद कारोबारी शहर हंगाई में मार्च से ही सख्त तालाबंदी है। शहर के ढाई करोड़ से ज्यादा लोग अपने घरों में बंद हैं और हर दिन 25,000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वैश्विक स्तर पर यह बहुत ज्यादा नहीं लग रही लेकिन चीन में यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। यह भी पढ़ें: चीन में नहीं रुक रहा कोविड, सामान की ग्लोबल सप्लाई प्रभावित बहुत से लोग पाबंदियों से परेशान हैं। सोशल मीडिया पर खाने की कमी, क्वारंटीन की दुश्वारियों और अधिकारियों के बल प्रयोग की शिकायतों की भरमार है।

चीन में बहुत कम ही विरोध प्रदर्शन दिखाई देता है लेकिन सरकार के उन्हें सेंसर कर डिलीट कर देने के बावजूद इन विरोधों के वीडियो दिख रहे हैं। हालांकि अधिकारियों के रुख में कोई बदलाव नहीं है। वो इस बात पर आमादा हैं कि हर पॉजिटिव शख्स को क्वारंटीन करेंगे चाहे उसमें बीमारी के लक्षण दिखें या नहीं। संक्रमित लोगों में सबसे ज्यादा ऐसे ही हैं जिनमें बीमारी की कोई लक्षण नहीं दिख रहा है। म्युनिसिपल स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक सोमवार को दर्ज हुए 22,000 मामलों में 90 फीसदी ऐसे ही हैं। चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का कहना है कि महामारी के खिलाफ उसका कड़ा रुख इस बात का सबूत है कि वह इंसान की जान को बाकी सब चीजों से ऊपर रखती है

RELATED ARTICLES

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

जापान का एक्शन, बर्ड फ्लू का पहला मामला आने के बाद 40 हजार पक्षियों को मार डाला

टोक्यो।  अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप की पुष्टि होने के बाद दक्षिणी जापान में लगभग 40 हजार पक्षियों को मार दिया गया। यह इस...

स्पेन में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल, हजारों ट्रेनें रद्द

मेड्रिड। स्पेन में ट्रेड यूनियनों के हड़ताल के आह्वान के मद्देनजर राष्ट्रीय रेल नेटवर्क रेनफे ने 1,548 मध्यम और लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

उत्तराखंड देश के सर्वाधिक सुरक्षित राज्यों में से एक और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद- मुख्यमंत्री

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत देहरादून में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट का हुआ आयोजन मुख्यमंत्री ने सभी इंफ्लुएंसर्स का किया आह्वान, अपने-अपने माध्यम से करें...

सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्व विद्यालय, श्रीनगर के स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग करते हुए...

पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए लगन से जुटें, दोषी को दंड दिलवाएं- राज्यपाल

राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु अभियोजन अधिकारी देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पीटीसी नरेन्द्र नगर में प्रशिक्षणरत 53 सहायक अभियोजन अधिकारियों...

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बाद होंगे निकाय चुनाव

निकाय चुनाव टले, उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकाय 2 दिसंबर से प्रशासकों के सुपुर्द हार के डर से भाजपा ने निकाय चुनाव टाले-यशपाल आर्य, नेता...

राहुल द्रविड़ बने रहेंगे टीम इंडिया के हेड कोच, बीसीसीआई ने सपोर्ट स्टाफ के कार्यकाल को बढ़ाने का किया फैसला

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। राहुल द्रविड़ एंड कंपनी के...

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव- एग्जिट पोल के जरिए संभावित नतीजों के बारे में लगाया गया अनुमान

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम राज्यों के विधानसभा चुनाव में मतदान हो गए हैं। मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों की किस्मत...

सेहत के लिए अच्छा है योग, लेकिन इसे करते समय बरतनी चाहिए ये सावधानियां वरना हो सकता है नुकसान

योग को सेहत के लिए हमेशा ही अच्छा और लाभदायक माना गया है। योग करने से केवल फिजिकल नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ भी इंप्रूव...

जब आप जैसे प्रधानमंत्री हैं तो क्या चिंता, टनल से सुरक्षित बाहर निकले श्रमिकों ने पीएम से कही दिल की बात

देहरादून। उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में 17-18 दिन तक चली त्रासदी में भी धैर्य और जज्बे की अद्भुत मिसाल पेश करने वाले 41 श्रमिकों का...

1200 बैंक अकाउंट्स किराये पर लेकर करोड़ों रुपये का किया फ्रॉड, ठगी का तरीका जानकर हर कोई हैरान

कानपुर। साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे है। आरोपी नए-नए तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसी कड़ी...

शीतकाल के लिए बंद किए गए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट

देहरादून। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस साल अक्तूबर माह तक पार्क में 31 हजार से...