Monday, December 11, 2023
Home ब्लॉग महिलाओं को लाना है राजनीति के केंद्र में

महिलाओं को लाना है राजनीति के केंद्र में

जस्मिन शाह, अक्षय मराठे

राज्यों में चल रहे चुनावों का सबसे महत्वपूर्ण पहलू मुद्दों का चयन है। ‘दिल्ली मॉडल’ के बल पर लड़ते हुए आम आदमी पार्टी ने अपने चुनाव अभियान को शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर केंद्रित रखा है, जिन्हें भारतीय राजनीति में लंबे समय से वर्जित माना जाता रहा है और जो बीजेपी-कांग्रेस की राजनीतिक शब्दावली में भी नहीं आता। ऐसा ही एक मुद्दा जिसे लंबे समय तक राजनीतिक अभियानों में अनदेखा किया गया, वह है भारत की महिलाओं की दयनीय स्थिति। विश्व आर्थिक मंच के अनुसार 2021 में लिंग अंतर सूचकांक में 156 देशों में से भारत 140 वें स्थान पर है। पिछली बार के मुकाबले 28 स्थानों की गिरावट है। 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए ‘आप’ द्वारा किए गए वादे महिलाओं की स्थिति में सुधार का एक शक्तिशाली अजेंडा पेश करते हैं।

भारतीय महिलाओं का जीवन आसान नहीं है। महिलाओं की श्रम शक्ति की भागीदारी 2005 में 31.8 फीसदी के अपने चरम पर पहुंचने के बाद पिछले कुछ वर्षों से लगातार गिर रही है। महामारी की चपेट में आने के बाद यह अब तक के सबसे निचले 9.4 फीसदी पर आ गई है। महिलाओं में बेरोजगारी भी पुरुषों की तुलना में कहीं अधिक है। शहरी महिला बेरोजगारी दर 21.9 फीसदी और पुरुष बेरोजगारी दर 11.7 फीसदी है।
महामारी से पहले के सरकारी स्कूलों के नामांकन के आंकड़े बताते हैं कि भारत के सरकारी स्कूलों में लडक़ों की तुलना में लड़कियां अधिक हैं। एनुअल स्टेटस ऑफ एजुकेशन रिपोर्ट (्रस्श्वक्र) 2020 से पता चला है कि 6-8 वर्ष की लड़कियों में से 62 फीसदी सरकारी स्कूलों में जाती हैं और बाकी निजी स्कूलों में। लडक़ों में आंकड़ा 52.1 फीसदी है। इसका एक कारण यह भी है कि परिवार लड़कियों की तुलना में लडक़ों की शिक्षा को प्राथमिकता देते हैं।

सरकारी स्कूलों में लड़कियों की संख्या अधिक होने का अर्थ यह भी है कि सार्वजनिक शिक्षा पर खर्च किया गया रुपया लडक़ों की तुलना में लड़कियों को अधिक लाभ पहुंचाता है। दिल्ली में ‘आप’ सरकार अपने राज्य के बजट का एक चौथाई शिक्षा पर खर्च करती है। किसी भी अन्य राज्य सरकार की तुलना में यह अधिक है। चुनावी राज्यों में आम आदमी पार्टी ने सरकारी स्कूलों में मुफ्त और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा का वादा किया है।
इसी तरह आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना ने उनके लिए पहले से कहीं अधिक अवसर खोले हैं। महिलाओं के लिए 2019 के अंत में बसें मुफ्त करने के बाद महिला सवारियों में 33 फीसदी की वृद्धि हुई, जिसका अर्थ है कि महामारी से पहले महिलाओं द्वारा प्रति दिन 5 लाख और हर महीने 1.5 करोड़ अतिरिक्त यात्राएं की गईं। सार्वजनिक बस परिवहन पर अधिक निर्भर रहने वाले शहर के लिए यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।

आम आदमी पार्टी ने 18 वर्ष से अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को 1 हजार रुपये मासिक गारंटी आय देने का वादा किया है। इससे न केवल घरों के भीतर बल्कि समाज में भी महिलाओं की स्थिति में बदलाव आएगा। महिलाओं के पास रुपये पहुंचने से निर्णय लेने की शक्तियों का विस्तार होगा। इससे घरेलू खर्च को महिलाओं की जरूरतों जैसे शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल आदि पर केंद्रित किया सकेगा।
आम आदमी पार्टी की ओर से महिलाओं के लिए किए गए वादे किसी भी तरह से एक आमूलचूल योजना नहीं बल्कि सिर्फ शुरुआत है। हमारी राजनीति की त्रासदी यह रही है कि महिलाओं को सशक्त बनाने के ऐसे बुनियादी कदमों को भी अतिवादी माना जाता है, क्योंकि कोई अन्य पार्टी इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।

RELATED ARTICLES

क्यों बेलगाम हैं अपराध?

यह सिर्फ अवधारणा नियंत्रण की भाजपा की ताकत है, जिस कारण उलटी हकीकत के बावजूद इस पार्टी की सरकारें बेहतर कानून-व्यवस्था के दावे को...

ब्रिटेन- कुऑ और खाई

श्रुति व्यास उनके अपने देश में कल का कोई ठिकाना न था। इसलिए वे एक बेगाने देश में गए। लेकिन वहां भी उनका कोई ठिकाना...

ईवीएम का विवादित मसला

अगर ईवीएम अविश्वसनीय हैं, तो फिर कांग्रेस या संपूर्ण विपक्ष को इस मुद्दे को एक संगठित ढंग से उठाना चाहिए। साथ ही इन दलों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

इन्वेस्टर्स समिट के एक्ज़ीबिशन एरिया में बड़ी संख्या में पहुँचे स्कूली छात्र और आम जनता

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार को भी खुला रहेगा उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” के आयोजन स्थल पर “एग्जीबिशन एरिया” देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के...

सर्दियों में भुट्टा खाना क्यों है फायदेमंद, जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक रिजन

भुट्टा, मकई, कॉर्न से पूरी दुनिया में जाना जाने वाला मक्का एक ऐसा अनाज है जो बहुत ज्यादा सेहतमंद होता है. इसमें विटामिन, फाइबर,...

मुख्यमंत्री ने किया विकास पुस्तिका सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड का विमोचन

राज्य स्थापना के इस कालखण्ड में स्थापित हुये विकास के नये प्रतिमान उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारी प्रतिबद्धता -मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

श्रमिकों के साथ भोजन कर इस महत्वपूर्ण आयोजन में उनके योगदान को सराहा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एफ.आर.आई. में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका विमोचन के पश्चात पिछले एक सप्ताह...

क्यों बेलगाम हैं अपराध?

यह सिर्फ अवधारणा नियंत्रण की भाजपा की ताकत है, जिस कारण उलटी हकीकत के बावजूद इस पार्टी की सरकारें बेहतर कानून-व्यवस्था के दावे को...

व्हाटसएप यूजर्स के लिए एक और अपडेट, कंपनी ने रोल आउट किया ये नया फीचर

सैन फ्रांसिस्को। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने गायब होने वाले वॉयस मैसेज पेश किए हैं, जो यूजर्स को एक वॉयस मैसेज भेजने की अनुमति...

यूनिवर्सिटी के छात्रावास में लगी भीषण आग, 14 विद्यार्थी जिंदा जले, 18 की हालत गंभीर

बगदाद। इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्र में एरबिल प्रांत के सोरन शहर में यूनिवर्सिटी के छात्रावास में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 14...

प्राविधिक सेवा के कार्मिकों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिया जाय- संघ

परिवहन विभाग प्राविधिक सेवा संघ द्विवार्षिक अधिवेशन में नयी कार्यकारिणी का गठन ARTO के पद पर पदोन्नति हेतु निर्धारित कोटे की विसंगति को दूर करने...

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज

नई दिल्ली। भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से हो रही है। इसके बाद वनडे सीरीज होगी और टेस्ट सीरीज के साथ...

छह वर्षीय बेटे की चुन्नी से गला घोंटकर की हत्या, पॉलीथिन के बैग में मिला शव

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक के छह वर्षीय बेटे की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। बच्चे...