उत्तराखंड

पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल

संकट की घड़ी में सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी- सुबोध उनियाल

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने पैनेसिया हॉस्पिटल में आग लगने की दुखद घटना के उपरांत अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुरक्षित रूप से कैलाश हॉस्पिटल, जोगीवाला शिफ्ट किए जाने के बाद अस्पताल पहुंचकर मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का कुशलक्षेम जाना।

उन्होंने चिकित्सकों से उपचाररत मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में पुलिस, प्रशासन, फायर सर्विस एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तत्परता एवं साहस के साथ किया गया राहत एवं बचाव कार्य सराहनीय है।

उन्होंने राहत एवं बचाव अभियान के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावितों के साथ खड़ी है।

One thought on “पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *