Thursday, September 28, 2023
Home अंतर्राष्ट्रीय यूक्रेन पर हमले से पहले सप्लाई चेन मजबूत कर रहा रूस

यूक्रेन पर हमले से पहले सप्लाई चेन मजबूत कर रहा रूस

 

यूक्रेन और रूस के बीच तनातनी ने दुनिया को संकट में डाल दिया है। यूरोप में हालात बिगड़ने की कगार पर हैं। किसी भी तरफ से हमला होते ही हालात विश्व युद्ध जैसे बन जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ रूस भले ही बार-बार हमले की आशंका से इंकार कर रहा हो, लेकिन उसकी तैयारी भीषण युद्ध जैसी ही है। अमेरिका की खुफया रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन की सीमा पर एक लाख 30 हजार सैनिकों को तैनात कर दिया है। यूक्रेन की घेराबंदी के लिए मिसाइल, एयर फोर्स, नेवी भी तैयार हो गई हैं। रूस के काला सागर में छह जंगी जहाजों को भी उतार दिया गया है। वहीं यूक्रेन के सीमावर्ती देश बेलारूस में रसियन सैनिकों को युद्धाभ्यास के लिए भेजा गया है। अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक, रूस हमले से पहले अपनी सप्लाई चेन को भी मजबूत कर रहा है।

अमेरिका को पता चल गई हमले की तारीख?
एक तरफ दुनिया की तमाम एजेंसी   यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि रूस, यूक्रेन पर हमला कब करेगा। वहीं दूसरी तरफ एक अमेरिकी अधिकारी ने खुफिया जानकारियों के विश्लेषण के आधार पर बताया है कि रूस 16 फरवरी को अपने पहले टारगेट को हिट कर सकता है। हालांकि, यह अधिकारी अमेरिकी प्रशासन की ओर से बयान देने के लिए अधिकृत नहीं है। इससे पहले अमेरिका ने पहले ही संकेत दिए थे कि रूस विंटर ओलंपिक से पहले हमला कर सकता है।

बाइडन ने दी थी पुतिन को चेतावनी
उधर, रविवार को बाइडन और पुतिन के बीच करीब एक घंटे की टेलीफोनिक बातचीत हुई थी। इसी दौरान बाइडन ने सीधे तौर पर चेतावनी दी थी कि, अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर इसका जवाब देगा। यह हमला बहुत ही तेज होगा।

कई देशों ने खत्म किया राजनयिक मिशन 
यूक्रेन में हमले की आशंका से पहले ही कई देशों ने वहां पर अपना राजनयिक मिशन समाप्त कर दिया है। यहां तक कि, कई देशों ने अपने नागरिकों से तुरंत युक्रेन छोड़ने की अपील की तक कर दी है।

RELATED ARTICLES

डॉक्टरों का कारनामा, इंसान के शरीर में सूअर का ‘दिल’ लगाकर बचाई जान

अमेरिका। मेडिकल साइंस में इंसानों में किडनी, लीवर यहां तक कि हार्ट ट्रांसप्लांट होना अब आम बात हो गई है। लेकिन एक जानवर को अंग...

अनाज पर बढ़ा विवाद: अब यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बंद करेगा पोलैंड

वारसॉ। पोलैंड ने घोषणा की है कि वह अब यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति नहीं करेगा, क्योंकि अनाज पर विवाद बढ़ गया है। पोलैंड के...

भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं

रबात। उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को में आए भूकंप को लेकर भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह भारतीय समुदाय के संपर्क में है। देश में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Post

अब एक्स पर मिलेगी ऑडियो, वीडियो कॉल की सुविधा, कंपनी जल्द ला रही नया फीचर

सैन फ्रांसिस्को। एक्स पर ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा सिर्फ प्रीमियम, सब्सक्रिप्शन-ओनली यूजरों को मिलेगी। एक्स सीईओ लिंडा याकारिनो ने पिछले महीने कहा था...

बचपन बचाओ आंदोलन व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

देहरादून। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत स्वयंसेवी संस्थाओं...

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाई, रिश्ता हुआ तो जान से मारने की दी धमकी

देहरादून। एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इन्हें दिखाकर वह...

कोरोना से 7 गुना ज्यादा खतरनाक डिसीज एक्स, खतरे में 5 करोड़ लोगों की जान, डब्लूएचओ ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। दुनियाभर में एक बार फिर बेहद खतरनाक बीमारी का खतरा मंडरा रहा है जिसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अलर्ट जारी किया है।...

एक दिन में इतने से ज्यादा अंडे न खाएं, वरना सेहत बनने की जगह बिगड़ जाएगी

अंडे प्रोटीन, विटामिन बी2 (राइबोफ्लेविन), विटामिन बी12, विटामिन डी, सेलेनियम और आयोडीन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. इसमें कोलीन, आयरन और...

होटल में चल रहे अवैध कैसीनो पर पुलिस का छापा, चार लाख नकदी के साथ 45 गिरफ्तार

नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी रोड स्थित होटल में चल रहे कैसीनो से पुलिस ने देर रात चार लाख की नकदी के साथ 33 लोगों को गिरफ्तार किया...

गुरुग्राम में फोन पर पोर्न वीडियो देख बना हैवान ‘मामा’, 6 साल की बच्ची से की दरिंदगी

गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में 6 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले...

रेलवे स्टेशन पर देर रात हुआ हादसा, प्लेटफार्म पर चढ़ी ट्रेन, मची अफरा- तफरी

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में रेलवे स्टेशन पर देर रात ट्रेन हादसा हो गया। मथुरा जंक्शन पर पहुंची एक ट्रेन यात्रियों को उतारने के...

एडवेंचर टूरिज्म के शौकीनों को शासन ने दिया झटका, पढ़े पूरी खबर

उत्तरकाशी। विश्व पर्यटन दिवस पर एडवेंचर टूरिज्म के शौकीनों को शासन ने जोर का झटका दिया है। गंगोत्री नेशनल पार्क सहित कई राष्ट्रीय पार्कों, वन्य...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसके शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल कर भारत...